सेवा संबन्धित सामान्य प्रश्न उत्तर भाग 1

प्रश्न 1- Add Group Allowances किस काम आता है ?


उत्तर- यदि किसी ग्रुप के कर्मचारी किसी एक Allowance को समान रूप से प्राप्त करते है तो उसको यही से सेलेक्ट करने पर उस ग्रुप के समस्त कार्मिकों को समान Allowance मिलते है।

प्रश्न 2-  Add Group Deduction किस काम आता है ?


उत्तर- यदि किसी ग्रुप के कर्मचारी किसी एक कटौती को समान रूप से कटवाता है तो यही से सेलेक्ट करने पर समान रूप से पूरे ग्रुप में कटौती होगी।

प्रश्न 3- Bulk Allowances का क्या उपयोग है ?


उत्तर- यदि पेमेनेजर पर एक से ज्यादा ग्रुप है और उनमें किसी भत्ते को समान रुप से किया जाना है तो इस Option का प्रयोग करेंगे।

प्रश्न 4- Bulk Deduction कब काम आता है ?


उत्तर- यदि पे मैनेजर पर एक से ज्यादा ग्रुप है और उनमें किसी कटौती को समान रुप से किया जाना है तो इस Option का प्रयोग किया जाता है।

Employee Pay Detail क्या है ?


उत्तर- यह बहुत ही महत्वपूर्ण फंक्शन है। इसमें किसी कर्मचारी को क्या Allowance और Deductions करने है उसे यहां पर Insert/Edit करते है।
Employee Pay डिटेल Master के Personal और Pay & Bank के कॉलम में भरे गए Salary Option के अनुसार भत्ते व कटौती दर्शाता है।

 प्रश्न 6- एक रिटायर्ड कार्मिक का मास्टर डेटा उपलब्ध नही है। एरियर भुगतान कैसे करे ?


उत्तर- यदि कोई मृत या सेवानिवृत्त कार्मिक  (फरवरी 12 से पूर्व) का है और उसका पेमेनेजर पर master data नही है तो उसे एरियर भुगतान के लिए आप उसका master data तैयार कर ले इसके लिए उस सेवानिवृत्त कार्मिक की एम्प्लॉई आई डी होना जरूरी नही है।


 प्रश्न 7- मुझे पेमेनेजर पर मेरा बैंक खाता परिवर्तित कराना है। क्या यह सम्भव है ?


उत्तर- यह कार्य DDO के माध्यम से होगा। DDO अपने कार्मिक के बैंक खाते में परिवर्तन हेतु कोषाधिकारी को पत्र लिखेगा जिसमें पूर्व बैंक में किसी बकाया के नही होने का प्रमाणपत्र देना होगा साथ में नए खाते की पास बुक की सुपाठ्य कॉपी संलग्न करनी होगी।


प्रश्न 8- पेमेनेजर पर मेरा नाम/ पिता का नाम/ जन्मतिथि गलत है। संशोधन कैसे होगा ?


उत्तर- इसके लिए DDO द्वारा सम्बन्धित कार्मिक की सेवा पुस्तिका के प्रथम पृष्ठ की सत्यापित प्रति लगाकर कोष लय भिजवाए। निश्चित रूप से संशोधन हो जाएगा।


 प्रश्न 9- मुझे एक कार्मिक का 5 दिन का वेतन बनाना है। कैसे बनाऊँ ?


उत्तर- अगर आपको किसी कार्मिक की आंशिक सैलरी बनानी है तो आप Bill processing > salary preparation > employee pay detail > partial pay में जाकर बिल बना दे।


 प्रश्न 10- मुझे एक कार्मिक का अर्द्ध वैतनिक अवकाश बिल बनाना है। कैसे बनेगा ?


उत्तर- आप सबसे पहले bill processing में जाये और employ half pay सेलेक्ट करे और आराम से बिल बना ले।

प्रश्न 11- पेमेनेजर में सबसे महत्वपूर्ण क्या है जिससे बिल बनाने में सुविधा हो ?


उत्तर- कार्मिक के master option में employee detail के समस्त कॉलम की पूर्ति करे तो बिल बनाने में कभी भी दिक्कत नही आएगी। अगर आपने इसे अपूर्ण रख दिया तो यह आपके लिए दुविधा बन जाएगी।

shalaweb


प्रश्न 12- पेमेनेजर पर master के अन्तर्गत क्या पूर्ति करनी पड़ती है ?


उत्तर- इसे भरने के लिए निम्न चरण पूरे करने होते है।
Personal
Status
Pay and bank
Contact details
Employee dates
Employee number
Family details
Scheme
Images

प्रश्न 13- मैं बोनस का बिल बना रहा हूँ लेकिन बिल एलोकेशन के वक्त bill type में bonus ही नही आ रहा है। क्या करूँ ?


उत्तर- आप सर्वप्रथम add bill role में जाकर bonus ऐड करके submit कर दे और बिल टाइप में जाकर bonus चेक कर ले। अब bonus आ जायेगा।

प्रश्न 14- कवरिंग लेटर कब जारी करते है ?


उत्तर- बिल को ट्रेजरी फारवर्ड करने के दिवस को छोडकर आगामी दो कार्य दिवसों तक बिल को कोष लय में भेजना अनिवार्य है अन्यथा Authorization में जाकर covering letter जारी किया जाता है जिसे ddo के हस्ताक्षर करवाकर बिल के साथ लगाना होगा।

प्रश्न 15- मुझे वर्दी के बिल बनाने है। बिल टाइप में क्या fill करना है ?


उत्तर- आपको वर्दी का बिल बनाने के लिए बिल टाइप में FVC में जाना होगा फिर bill sub type में  liveries को सब मिट करना होगा

You Might Also Like

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *