सेवा संबन्धित सामान्य प्रश्न उत्तर भाग 2

Faq

प्रश्न 1- मैंने एक वेतन बिल सितम्बर 18 में बनाया। अक्टूबर 18 में ddo फारवर्ड किया। नवम्बर 18 में ट्रेजरी फारवर्ड कर दिया। अब मुझे बिल स्टेटस चेक करना है तो कौनसे माह सेलेक्ट करूँ ?

उत्तर- आपने जिस माह में बिल बनाया है वही महीना select करे यानी आप सितम्बर 18 सेलेक्ट करे।

प्रश्न 2- मैं किसी कार्मिक की पेमेनेजर आई डी ट्रांसफर कर रहा हूँ लेकिन नाम डालते ही no data found लिखा हुआ आता है ऐसा क्यों ?

उत्तर- उस कार्मिक का वेतन stop होने से no data found बता रहा है आप सबसे पहले उसके वेतन को रिलीज कीजिये फिर transfer Emloyee में जाकर ट्रांसफर कर दे। एक बात ध्यान रखे ddo कोड डालने के बाद सर्च करने पर next office या school का नाम चेक कर ले और पूर्ण सन्तुष्टि के बाद ट्रांसफर करे।

प्रश्न 3- क्या एक ग्रुप के समस्त कार्मिकों का एक साथ GA-55 निकाला जा सकता है ?

उत्तर- हां बिल्कुल निकाला जा सकता है। आप सबसे पहले Reports में जाये फिर DDO reports में जाये। उसके बाद Employee related reports में जाये और फिर GA-55 में जाकर पूरे ग्रुप कार्मिक के एक साथ GA-55 प्रिंट कर ले।

प्रश्न 4- मुझे मेरे ऑफिस के पेमेनेजर से वर्ष वार employee transfer की जानकारी लेनी है। कैसे प्राप्त होगी ?

उत्तर- आपको Reports> ddo reports> ddo related reports> employee transfer detail में जाने से वर्ष वार transferred Emloyee की जानकारी मिल जाएगी।


प्रश्न 05- मुझे मेरे ऑफिस के पेमेनेजर से माहवार पारित बिलो के TV नम्बर की जानकारी लेनी है। कैसे प्राप्त होगी ?

उत्तर- आपको Reports> ddo reports> ddo related reports>  TV number report में जाने से माहवार All type bills की जानकारी मिल जाएगी। इसके लिए आपको all type bills पर क्लिक करना होगा

प्रश्न 6- मुझे पेमेनेजर से मेरी खुद की पे स्लिप निकालनी है। मुझे क्या करना होगा।

उत्तर- इसके लिए आपको पेमेनेजर साइट पर जाकर user name में Employee ID डालनी होगी। आपके द्वारा बनाये गए पासवर्ड (last four digit of salary account number) डालने होंगे फिर Captcha डालकर लॉगिन करने पर आपके सामने GA-55 और पे स्लिप के अलावा और भी विकल्प होंगे। आप प्रिंट ले सकते है।

प्रश्न 7- मैं मेरे पेमेनेजर के पासवर्ड भूल गया हूँ। क्या करूँ।

उत्तर- आपको घबराने की जरूरत नही है। पेमेनेजर साइट खोलने पर login के नीचे आपको forgot password का फंक्शन नजर आएगा आप उसे क्लिक करे और जो आवश्यक सूचना भरनी हो वह भरे और पासवर्ड पुनः रिसेट कर ले।

प्रश्न 8- मैं 15 दिन समर्पित के बिल बना रहा हूँ। select order number में क्या fill up करूँ ?

उत्तर- आप सेलेक्ट आर्डर नम्बर में pay Comm 7  9 per/7/9.00/44 फीड करे।

प्रश्न 9- मैं आज की डेट में वेतन बिल बनाना चाह रहा हूँ लेकिन आज की डेट ही नही ले रहा है। मुझे क्या करना चाहिए ?

उत्तर- अगर पेमेनेजर पर कोई बिल बनाते वक्त आज की डेट न ले तो एक बार पुनः पिछली डेट करके वापस आज की डेट डाल देवे आपकी समस्या हल हो जाएगी।


प्रश्न 10- Delete pending bills का क्या उपयोग है ?

उत्तर- कभी कभी बिल तो बन जाते है ट्रेजरी भी फारवर्ड हो जाते है लेकिन ट्रेजरी भेजना भूल जाते है तो वह बिल pending bill दिखने लगता है। मुख्य समस्या तब आती है जब किसी कार्मिक का स्थानान्तरण हो जाए और आई डी ट्रांसफर करनी हो तो उस वक़्त बिल pending रहने से सिस्टम आई डी को ट्रांसफर नहीं करेगा।

प्रश्न –11  मुझे सभी ग्रुप में DA की रेट 9% एक साथ करनी है। क्या यह सम्भव है ?

उत्तर- जी हाँ, बिल्कुल सम्भव है। आप DA rate update में जाकर पे कमीशन और select order number अपडेट करे। ऐसा करने से सभी ग्रुप में DA अपडेट हो जाएगा।

प्रश्न 12- FVC बिलो के आउटर और इनर कैसे निकालते है ?

उत्तर- इसके लिए आप reports> other bill report>  में जाकर advice inner और outer report प्रिंट कर ले।

प्रश्न 13- Pay Register Detail का क्या सदुपयोग है ?

उत्तर- यह सभी कार्मिकों का GroupWise ऑनलाइन पे पोस्टिंग रजिस्टर है। इसमें कार्मिक के वेतन, भत्ते और कटौतियों का विवरण TV नम्बर सहित होता है।
एक विशेष बात  इसमें किसी एक कार्मिक का पे रजिस्टर निकालना हो तो किसी भी ग्रुप का चयन करने पर उस कार्मिक का नाम show हो जाता है।

प्रश्न 14- मुझे एक कार्मिक को पे स्लिप देनी है। कौनसे फंक्शन में जाना है ?

उत्तर- इसके आप निम्न function काम में लेवे।
Reports> employee details> pay slip bill wise


प्रश्न 15- मेरी स्कूल में एक कार्मिक की पेमेनेजर आई स्थानांतरित होकर आई है। उसे कैसे accept करूँ ?

उत्तर- आपको authorization> accept transferred employee

You Might Also Like

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *