मंत्रालयिक कर्मचारी संबंधित सामान्य प्रश्न उत्तर

मंत्रालयिक कर्मचारी पर लागू होने वाले 30 अक्टूबर 2017 ( वित्त विभाग ) के आदेश की पूरी जानकारी देवे तथा यह आदेश किन पर लागू होंगे ? इस कारण एसीपी प्रकरण के समय आक्षेप भी लगता है।

उत्तर:- वित्त विभाग के आदेश दिनांक 28/06/2013 (पुनरीक्षित वेतनमान 2008) के तहत ग्रेड पे revised की गई थी जो कि दिनांक 01/07/2013 से प्रभावी किया गया था, के तहत ग्रेड पे नम्बर 6, 7 व 8 (1900, 2000, 2100) को मर्ज कर एक ग्रेड पे 9 नम्बर (2400) बनाई गई थी व ग्रेड पे 9 (2400) को ग्रेड पे नम्बर 10 (2800) में revised किया गया था। उसी अनुसार संबंधित कार्मिकों (मंत्रालयिक कार्मिकों) का फिक्सेशन किया गया जिसमें एसीपी पर निम्न प्रकार ग्रेड पे देय थी: –

2400 से 2800 (9 से 10)
2800 से 3600 (10 से 11)
3600 से 4200 (11 से 12)

उपरोक्त ग्रेड पे को वित्त विभाग आदेश दिनांक 30/10/2017 के आदेशानुसार पुन: revised कर 01/07/2013 से प्रभावी की गई। ग्रेड पे नम्बर 9 (2400) की तीन ग्रेड पे बनाई गई 9, 9A व 9B इसी प्रकार ग्रेड पे नबर 10 (2800) की दो ग्रेड पे 10, 10A बनाई गई। जिसमें एसीपी निम्न प्रकार देय होंगे।

2400 से 2400 (9 से 9A)
2400 से 2400 (9A से 9B)
2400 से 2800 (9B से 10)
2800 से 2800 (10 से 10A)

उपरोक्त वर्णन के अनुसार यदि कोई वरिष्ठ लिपिक जो कि 28/06/2013 के आदेशानुसार 2800 ग्रेड पे प्राप्त कर रहा था और उसका 01/07/2013 से 30/10/2017 के मध्य एसीपी पर ग्रेड पे 3600 कर दिया गया तो उसको दिनांक 30/10/2017 के आदेशानुसार एसीपी revised कर ग्रेड पे 2800A किया जाना है। इस कारण जो अधिक भुगतान बनता है उसकी 30/10/2017 तक वसूली नहीं की जाएगी व दिनांक 31/10/2017 से अधिक भुगतान की वसूली की जाएगी।
इसको वित्त विभाग की टिप्पणी दिनांक 17/05/2018 द्वारा भी स्पष्ट किया गया है।

श्री अनिल कुमार महला, वरिष्ठ सहायक, राउमावि सागड़ा, तहसील-भादरा जिला- हनुमानगढ़

एडमिन पैनल
पेमेनेजर इन्फो ग्रुप

You Might Also Like

One Reply to “मंत्रालयिक कर्मचारी संबंधित सामान्य प्रश्न उत्तर”

  1. एक कार्मिक जिसकी प्रथम नियुक्ति पटवारी पद पर दिनांक 18/06/2012 को हुई, उसने दिनांक 15/07/2020 को शिक्षा विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यग्रहण कर लिया( पटवारी पद से कार्यमुक्त होकर)। अब उस कार्मिक को प्रथम ACP कब मिलेगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *